सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ी भीड़, 19 दिन में 53.69 लाख श्रद्धालु पहुंचे

सावन महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, सावन शुरू होने के बाद 19 दिनों में 53 लाख 69 हजार 634 श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। तीन सोमवार को ही 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि सावन के तीन सोमवारों में प्रत्येक दिन करीब 5 से 5.50 लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। अब सावन के नौ दिन शेष हैं। ऐसे में प्रशासन को उम्मीद है कि महीने के अंत तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 80 लाख तक पहुंच सकती है।देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल हेल्प काउंटर, पेयजल, ग्लूकोज वितरण और खोया-पाया केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

Advertisement

सामान्य परिस्थितियों में करीब 25 से 30 मिनट में दर्शन कराने की व्यवस्था होने का दावा किया गया है। हालांकि, भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालुओं को लाइन में ज्यादा समय लग सकता है।खाली पेट दर्शन न करने की अपीलमंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से खाली पेट दर्शन के लिए नहीं आने की अपील की है। सीईओ ने कहा कि भीड़ के कारण लाइन में लंबे समय तक खड़े रहना पड़ सकता है।

Advertisement

ऐसे में पर्याप्त भोजन और पानी लेना जरूरी है, ताकि चक्कर आने या तबीयत बिगड़ने जैसी स्थिति से बचा जा सके। मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने की भी अपील की गई है।सावन में VIP और प्रोटोकॉल दर्शन पर रोकसावन शुरू होने से पहले ही मंदिर प्रशासन ने VIP और प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगा दी थी। इसका उद्देश्य आम श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन कराना है।

Advertisement

 हालांकि, दिव्यांग, बुजुर्ग या विशेष जरूरत वाले श्रद्धालुओं के लिए परिस्थिति के अनुसार अलग व्यवस्था की जा सकती है। प्रशासन के मुताबिक, ऐसे मामलों में विशेष दर्शन पर विचार किया जाएगा, लेकिन सामान्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post