जर्जर मकान से आसपास के लोगों में दहशत, बरसात में हादसे का डर

वरुणा जोन के नदेसर इलाके में जामा मस्जिद के ठीक सामने स्थित एक जर्जर मकान आसपास के लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई वर्षों पुराना यह मकान काफी जर्जर हालत में पहुंच चुका है और बरसात के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से करीब एक वर्ष पहले ही मकान को जर्जर घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद मकान में लोग रह रहे हैं। मकान में रहने वाले इब्राहिम का कहना है कि संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Advertisement

वहीं, आसपास के लोगों का आरोप है कि जब नगर निगम द्वारा मकान को जर्जर घोषित किया जा चुका है तो इसमें लोगों का रहना बेहद जोखिम भरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मकान को तत्काल प्रभाव से खाली कराकर ध्वस्त कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post