बांग्लादेश में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। बिजली और ईंधन की कमी के बीच सरकार ने बिजली की खपत कम करने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब देशभर में दुकानें, बाजार और मॉल रात 8 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। वहीं, दुकानों के बाहर लगे बिजली के बोर्ड और बिलबोर्ड शाम 7 बजे के बाद बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।12 अगस्त के कथित सरकारी आदेश के अनुसार, दुकानों और बाजारों को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक यानी अधिकतम 9 घंटे ही संचालित करने की अनुमति होगी। मेलों, व्यापारिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी रात 8 बजे तक समाप्त करने को कहा गया है।
सरकार का मकसद कृत्रिम और सजावटी रोशनी की खपत कम करना है। बताया जा रहा है कि कई रिहायशी इलाकों में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इसी वजह से ऊर्जा बचाने के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के समय में कटौती की गई है।
 |
| Advertisement |
इस बीच बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल सप्लाई की मांग भी की है। बांग्लादेशी मंत्री इकबाल हसन महमूद के मुताबिक, डीजल की कमी का असर बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है और इससे बिजली कटौती बढ़ी है। उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश के बीच पाइपलाइन के जरिए डीजल की आपूर्ति होती है और भारत से ज्यादा डीजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। |
| Advertisement |
बताया गया है कि मार्च और अप्रैल में इसी पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को करीब 30 हजार टन डीजल मिला था। अब ऊर्जा संकट से निपटने के लिए बांग्लादेश की नजर एक बार फिर भारत से मिलने वाली अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति पर है। |
| Advertisement |