आठवीं मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की मौत, 1.40 करोड़ की ठगी का दर्ज कराया था मुकदमा

गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित बसंत इंक्लेव में पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डॉ. परमात्मा सिंह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी पत्नी भी पशु चिकित्सक हैं। परमात्मा सिंह वर्तमान में महराजगंज जिले के एक ब्लॉक में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:30 बजे वह अपार्टमेंट से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

ठगी के मामले में दर्ज कराई थी एफआईआर

परमात्मा सिंह ने 5 अगस्त को एम्स थाने में 1.40 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें एक महिला, उसके अधिकारी पिता, शिक्षक पति समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के अनुसार महिला और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Advertisement

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ठगी के मामले और उससे जुड़े घटनाक्रम का डॉक्टर की मौत से कोई संबंध था या नहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post