महिला हेडमास्टर ने खुद को कमरे में किया बंद, बोलीं- रसोइयों से जान का खतरा; पुलिस और BEO पहुंचीं

कानपुर। घाटमपुर के साढ़ क्षेत्र स्थित महोलिया कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब महिला हेडमास्टर ने खुद को स्कूल के एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने स्कूल में काम करने वाली रसोइयों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पुलिस के साथ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पूनम वर्मा भी मौके पर पहुंचीं।

हेडमास्टर ने आरोप लगाया कि रसोइयां हथियार लेकर स्कूल आती हैं और उनसे उन्हें खतरा है। पुलिस और BEO ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। बाद में हेडमास्टर की बहन के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने दरवाजा खोला और बाहर आईं।

Advertisement
घटना के दौरान स्कूल में मौजूद बच्चे और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हेडमास्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्कूल में करीब एक महीने से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की।
Advertisement
बताया गया कि हेडमास्टर सत्यवती का करीब एक महीने पहले स्कूल की रसोइयों निर्मला और अनीता से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह मेडिकल लीव पर चली गई थीं। स्कूल में दो शिक्षामित्र और तीन सहायक अध्यापक भी तैनात हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही जा रही है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post