जौनपुर में स्कूल बस में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, परिचालक गिरफ्तार

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस में चार साल की एलकेजी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी परिचालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची जौनपुर शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है और बक्शा क्षेत्र के एक फ्रेंचाइजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। वह रोजाना स्कूल बस से आती-जाती थी। आरोप है कि मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय बस के परिचालक ने उसके साथ यौन अपराध किया। छुट्टी के बाद परिचालक बच्ची को घर के पास छोड़ गया। 

Advertisement
घर पहुंचने के बाद बच्ची की हालत देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने स्कूल प्रशासन को जानकारी देने के साथ ही मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
Advertisement
पुलिस ने मामले की जांच के लिए आरोपी का डीएनए सैंपल भी लिया है। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा के अनुसार, आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का प्रयास किया जाएगा। बच्ची का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस की जांच जारी है। 
Advertisemenet


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post