बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, नाबालिग भाई को मारी गोली

रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना एक नाबालिग भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि छेड़छाड़ कर रहे नाबालिगों ने विरोध करने पर किशोर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मोहल्ले में हुई। गोली किशोर के बाईं ओर कूल्हे में लगी। परिजन उसे तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना कोतवाली से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बताई गई है।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, आरोपी पक्ष और उनके बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की गई थी। परिवार का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद बढ़ता गया और बुधवार शाम फायरिंग की घटना हो गई।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले मंगलवार रात भी इलाके में फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post