स्व. विकास यादव ‘बाबू’ की स्मृति में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर

सावन माह में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए काशी पहुंचने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्व. विकास यादव ‘बाबू’ की स्मृति में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यकर्ता कांवरियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में लगातार सहयोग कर रहे हैं। शिविर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी के महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सावन में कांवरियों की सेवा करना धार्मिक और सामाजिक दायित्व है। स्व. विकास यादव ‘बाबू’ की स्मृति में आयोजित यह शिविर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

Advertisement

महानगर मंत्री अभिषेक ‘गोलू’ श्रीवास्तव ने कहा कि सावन के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं। ऐसे में सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।

Advertisement

इस अवसर पर श्याम जी कश्यप, सरदार उधम सिंह, सुरेश चौरसिया, रामबाबू साहनी, सुजल चौरसिया, सुनील गुप्ता समेत हिन्दू युवा वाहिनी और सेवा शिविर से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन माह में ‘सेवा ही संगठन और सेवा ही शिवभक्ति’ के भाव के साथ सेवा कार्य जारी रखा जाएगा। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post