BHU में इकोकार्डियोग्राफी और भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी लैब का उद्घाटन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर हृदय संबंधी जांच की सुविधा मिलने जा रही है। मंगलवार को हृदय रोग विभाग के सीएसएसबी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर इकोकार्डियोग्राफी एवं भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी लैब का उद्घाटन किया गया।

लैब का उद्घाटन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज अजीत सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पुनीत, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार समेत चिकित्सक और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

नई लैब में इकोकार्डियोग्राफी के जरिए हृदय की संरचना, उसकी कार्यप्रणाली और रक्त प्रवाह की जांच की जा सकेगी। वहीं, भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी से गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन संभव होगा। इससे जन्मजात हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की पहचान में मदद मिलेगी।

Advertisement

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही परिसर में बेहतर और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। नई लैब शुरू होने से हृदय रोगियों के साथ गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं की हृदय संबंधी जांच को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post