तिरंगे के रंग में रंगा बाजार, आजादी के जश्न की तैयारी जोरों पर

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सामान की बिक्री बढ़ गई है। दुकानों पर तिरंगे के साथ टोपी, चश्मे, चूड़ियां, हेयर पिन समेत कई तरह के आकर्षक आइटम लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बच्चे, युवा और परिवार देशभक्ति के रंग में रंगे सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए तिरंगे थीम वाले कई नए आइटम बाजार में उतारे हैं।

Advertisement

तिरंगे झंडों के अलावा छोटे-बड़े बैज, टोपी, चश्मे, चूड़ियां और हेयर पिन जैसे सामान की मांग देखने को मिल रही है। बाजारों में जगह-जगह तिरंगा लहराता नजर आ रहा है, जिससे स्वतंत्रता दिवस का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

Advertisement

शहर में 15 अगस्त को लेकर स्कूलों, सरकारी और निजी संस्थानों में भी तैयारियां चल रही हैं। बाजार से लेकर गलियों तक देशभक्ति का माहौल नजर आने लगा है और लोग स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी में जुटे हैं। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post