‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, अजय राय ने आरएसएस पर साधा निशाना

लहुराबीर स्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवासीय कार्यालय पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इस दौरान अजय राय ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संघर्ष की अमर आवाज और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र बांटने वालों को अपना इतिहास भी देखना चाहिए। तिरंगा किसी एक संगठन या दल का नहीं, बल्कि देशवासियों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है।

अजय राय ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि ‘वंदे मातरम्’ को लेकर इतनी राष्ट्रभक्ति है तो आरएसएस अपने पदसंचलन और हर कार्यक्रम में इसके सामूहिक गायन को अनिवार्य करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल नारे लगाने से नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता से साबित होती है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post