मां गंगा के बढ़ते जलस्तर से पांचवीं बार बदला आरती का स्थान, छत पर हुई गंगा आरती

मां गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान पांचवीं बार बदला गया। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी घाट की सीढ़ियों के ऊपर तक पहुंच गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा सेवा निधि ने आरती को घाट की जगह अपने कार्यालय की छत पर कराने का निर्णय लिया।

दशाश्वमेध घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की आरती में शामिल होने पहुंचे। बढ़ते जलस्तर के चलते घाट पर आरती के लिए जगह काफी सीमित हो गई थी और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चुनौती बनी हुई थी।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी काफी ऊपर आ जाने के कारण घाट पर आरती के लिए स्थान छोटा पड़ने लगा था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर आरती कराने का निर्णय लिया गया है।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post