लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को हुई जोरदार बारिश के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं, कानपुर में बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। शहर की VIP सड़क करीब 5 फीट तक धंस गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया।
मौसम के असर से उत्तर प्रदेश के करीब 25 शहरों में बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन और नगर निकाय की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं निकासी के काम में जुटी हैं।
बारिश से बिगड़े हालात* लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा* कानपुर की VIP सड़क करीब 5 फीट धंसी* कई इलाकों में घरों में घुसा बारिश का पानी* यूपी के करीब 25 शहरों में हुई बारिश* जलभराव से यातायात और जनजीवन प्रभावित
Tags
Trending


