वाराणसी। आर. एस. मेमोरियल एकेडमी, भिखारीपुर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन वी. पी. राय और प्रधानाचार्या अंजलि गुप्ता ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। इस दौरान सह निदेशिका अर्चना सिंह, विद्यालय प्रभारी सीमा सिंह सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, नृत्य और वीर शहीदों की याद में कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया।
![]() |
| Advertisement |
चेयरमैन वी. पी. राय और प्रधानाचार्या अंजलि गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
![]() |
| Advertisement |
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में मिठाइयां वितरित की गईं। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |




