जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा अवमानना मामला: सौरभ दास बोले- नहीं हटाई कोई टिप्पणी, अदालत में झूठा दावा किया गया

दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े अवमानना मामले में पत्रकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई अपनी कोई भी टिप्पणी हटाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट आरटीआई से प्राप्त जानकारी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों पर आधारित थीं तथा अदालत में इसके विपरीत दावा कर गुमराह करने की कोशिश की गई।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया था कि सौरभ दास और अरविंद केजरीवाल ने संबंधित टिप्पणियां हटा दी हैं। इस पर सौरभ दास ने सार्वजनिक रूप से इसका खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई पोस्ट डिलीट नहीं की है।

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय और सौरभ दास सहित अन्य पक्षों को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने रजिस्ट्री को संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया और मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर तय की है।यह कार्यवाही जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित अभियान और टिप्पणियों को लेकर शुरू की गई आपराधिक अवमानना कार्रवाई से जुड़ी है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post