80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाइटों से जगमग हुई काशी: कैंट तिरंगे की रोशनी में नहाया, BHU और विद्यापीठ में भी आकर्षक सजाव

वाराणसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काशी के प्रमुख चौराहों और शिक्षण संस्थानों को तिरंगे और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कैंट क्षेत्र तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा, जबकि बीएचयू गेट और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में भी आकर्षक लाइटिंग की गई।

काशी विद्यापीठ से कैंट तक जगह-जगह तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। कैंट क्षेत्र में तिरंगे के रंगों वाली लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, बीएचयू गेट को झालरों से सजाया गया है।

Advertisement
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पीली झालरों से रोशनी की गई है। इसके अलावा मैदागिन और लहुराबीर चौराहों पर भी तिरंगे से सजावट की गई है। शहर के प्रमुख इलाकों में हुई यह सजावट स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल बना रही है।
Advertisement
तस्वीरों में देखिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजी काशी
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post