मणिकर्णिका घाट पर डूब रहे छह दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं को निषाद समाज ने बचाया

मणिकर्णिका घाट पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे गंगा स्नान के दौरान छह दक्षिण भारतीय श्रद्धालु—चार महिलाएं और दो पुरुष—गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविक समाज के लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगाकर सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।इस साहसिक बचाव अभियान में नाविक समाज के लोगों ने एक-एक कर गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालुओं तक पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। उनकी तत्परता और साहस के कारण छह लोगों की जान बच सकी।

यह जानकारी विनोद कुमार निषाद गुरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मां गंगा निषादराज सेवा समिति, उत्तर प्रदेश, वाराणसी ने दी। उन्होंने नाविक समाज के लोगों के साहस और मानवता की सराहना करते हुए कहा कि गंगा घाटों पर नाविक समाज के लोग लंबे समय से श्रद्धालुओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।उन्होंने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षित बचावकर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post