वाराणसी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छह दिन बारिश के आसार; 15-16 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक जिले में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। 15 और 16 अगस्त को भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को वाराणसी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 17 और 18 अगस्त को भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र को बारिश की वजह बताया गया है। 

Advertisement
बुधवार शाम वाराणसी के कई इलाकों में करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। रोहनिया, आशापुर और चितईपुर में तेज बौछारें पड़ीं, जबकि लोहता, लंका, ककरमत्ता, महमूरगंज, सिगरा, लहुराबीर और अर्दली बाजार समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। 
Advertisement
बारिश के बाद चितईपुर-चुनार रोड और अखरी चौराहे से चितईपुर के बीच कई जगह जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post