दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित किराये के बंगले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने उनके आवास से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और पता साझा करते हुए बंगले के किराये और फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
सौरभ दास ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना अनुमति उनके घर में घुसे और वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा और निजता प्रभावित हुई है। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीजेपी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |