बेटे की चाहत में SDO ने रची नवजात चोरी की साजिश, ANM को दिए 5 लाख; CCTV से खुला राज

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर से नवजात चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बिजली विभाग में तैनात SDO रामकुमार वर्मा ने बेटे की चाहत में सरकारी अस्पताल से नवजात चोरी कराने की साजिश रची। इसके लिए संविदा पर तैनात ANM गीता से कथित तौर पर पांच लाख रुपये में सौदा किया गया था।

घटना 10 मई को घाटमपुर CHC में हुई। प्रसव के बाद मंजू अपने नवजात बच्चे के साथ अस्पताल में भर्ती थीं। रात करीब नौ बजे ANM बच्चे को झोले में रखकर अस्पताल से बाहर निकलने लगी। बच्चे की मां के शोर मचाने पर उसे अस्पताल के गेट पर ही पकड़ लिया गया। CCTV में भी महिला के बच्चे को लेकर जाते हुए फुटेज सामने आई।

Advertisement

पुलिस ने ANM को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद उसके मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच की। जांच में SDO से लगातार बातचीत का पता चला। इसके बाद पुलिस ने SDO को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बच्चे की चोरी की साजिश में शामिल होने और ANM को पैसे का लालच देने की बात स्वीकार की। आरोपी SDO को भी जेल भेज दिया गया है। 

Advertisement

Advertisement





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post