पराड़कर भवन में ‘सर्वाइवर एलायंस मीटिंग 2026’ का आयोजन

पराड़कर भवन के सभागार में बनमित्र न्यास एवं मानवाधिकार जन निगरानी समिति की ओर से ‘सर्वाइवर एलायंस मीटिंग 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘परिवर्तन का नेतृत्व करते सर्वाइवर : पुनर्वास, गरिमा और न्याय’ रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अनिल चौधरी और सुशील त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

बैठक में पुलिस उत्पीड़न के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस कार्रवाई और कथित प्रताड़ना से जुड़े अपने अनुभव और विचार साझा किए। वक्ताओं ने प्रभावित लोगों के पुनर्वास, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए मानवाधिकार और न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित और प्रभावित लोगों की आवाज को सामने लाने के साथ उन्हें उचित सहायता और न्याय दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. परमेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय विनीत और श्रुति नागवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने, सर्वाइवर के पुनर्वास और गरिमा के साथ न्याय दिलाने की दिशा में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post