25 अगस्त को निकलेगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, 26 को अंजुमनों को दिए जाएंगे पुरस्कार

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) को लेकर मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की ओर से गुरुवार को मैदागिन स्थित प्रेस क्लब, पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कमेटी के सदर पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग हाजी सैय्यद शकील अहमद और सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की शाम जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बेनियाबाग के पूर्वी छोर हड़हा मैदान से निकलेगा। जुलूस सराय हड़हा, छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए अमीन मंजिल, बेनियाबाग स्थित मरकजी कमेटी के मंच पर पहुंचेगा।

Advertisement

 इसके बाद तकरीर और नातिया मुकाबले का आयोजन होगा, जिसमें बनारस समेत अन्य शहरों की अंजुमनें हिस्सा लेंगी। कमेटी के अधीन करीब 35 मंचों पर अंजुमनों द्वारा नातिया कलाम पेश किया जाएगा।26 अगस्त की शाम दालमंडी स्थित मरकजी मंच से अंजुमनों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

Advertisement

कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जुलूस से पहले साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और विशेष रूप से दालमंडी में सीवर के बहते पानी की समस्या दूर कराने की मांग की। साथ ही जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की अपील की।सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देती है।

Advertisement

 काशी की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर यह आयोजन किया जाएगा।प्रेसवार्ता में मो. अबरार खान, मो. इमरान खान, हाजी इकबाल, आगा कमाल, रेयाज अहमद नूर, वारिस बब्लू, हाजी समर खान, हाजी राशीद इकबाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post