गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाटों पर संकट, शीतला माता मंदिर में घुसा पानी

गंगा नदी के जलस्तर में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ाव जारी है। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर रहने वाले पंडा और मल्लाहों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

 लगातार बढ़ते पानी के कारण घाटों पर जनजीवन और धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।वहीं, बढ़ते गंगा जलस्तर का असर शीतला माता मंदिर पर भी पड़ा है। मंदिर परिसर में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है।

Advertisement

 इसके चलते शीतला माता की मूर्ति को अहिल्येश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षित रखा गया है, जहां अब विधिवत पूजा-पाठ किया जा रहा है।गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय पंडा और मल्लाह जलस्तर बढ़ने से अपनी रोजी-रोटी को लेकर चिंतित हैं।

Advertisement


Advertisement



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post