सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, सितंबर में वाराणसी में होगा विराट सम्मेलन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पूर्वांचल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर सकारात्मक संघर्ष करेगा। चेतगंज स्थित सदाबहार रेस्टोरेंट में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने संगठन को पूर्वांचल में और मजबूत एवं गतिशील बनाने की बात कही ।

गोपाल प्रसाद ने बताया कि आगामी सितंबर माह में वाराणसी में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले विराट सफाई कर्मचारी मजदूर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के सदस्य (मंत्री) कर्म सिंह ‘कर्मा’ होंगे। इसमें संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सफाई कर्मचारी, नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि संगठन का पूर्वांचल स्तर पर एक माह के भीतर पुनर्गठन किया जाएगा। 

Advertisement

सक्रिय और मेहनतकश कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद से हटाया जाएगा।गोपाल प्रसाद ने वाराणसी नगर निगम प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों से जुड़े शासनादेशों और घोषणाओं के अपेक्षित पालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया।

Advertisement

 उन्होंने सफाई कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने, समय से वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा, पेंशन और मेडिकल सहित अन्य सुविधाओं का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सफाई कर्मचारियों को उत्पीड़न और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

 उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों की प्रमाण सहित सूची तैयार कर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष कार्रवाई की मांग रखी जाएगी।उन्होंने वाराणसी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती जल्द कराने की भी मांग उठाई, ताकि शहर में साफ-सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सफाई कार्य के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।प्रेसवार्ता में समाजसेवी व संरक्षक राजेश आजाद, वाराणसी जिला अध्यक्ष एडवोकेट धीरू कुमार, शाखा अध्यक्ष राजकुमार, पवन कुमार, मनोज पाल, दिलीप कुमार, रामतीरथ, प्रमोद कुमार, गोविन्द, संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post