स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन महोत्सव

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की जगतगंज शाखा में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।सावन की मनमोहक छटा और काशी की शिवभक्ति को बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। 

प्लेग्रुप, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों में कांवर और तन पर केसरिया वस्त्र धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद कजरी गीत और झूलागीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को लोक संस्कृति के रंग से सराबोर कर दिया।राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 

Advertisement

वहीं, बच्चों द्वारा प्रस्तुत कजरी नृत्य ने सावन की लोक परंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।कार्यक्रम में काशी के सावन और शिवभक्ति को दर्शाती विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कांवरियों के ‘बोल बम’ के जयघोष और मंत्रोच्चार से विद्यालय परिसर शिवमय हो उठा। 

Advertisement

कार्यक्रम का समापन बच्चों की मनमोहक शिव-तांडव नृत्य प्रस्तुति से हुआ।प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे प्रकृति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ते हैं तथा उनमें नई उमंग और उत्साह का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी चौबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपासना त्रिपाठी ने किया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post