नाग पंचमी पर अखाड़ा बड़ा गणेश में गूंजा दांव-पेच का रोमांच, पहलवानों ने दिखाया दमखम

नाग पंचमी पर्व के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखाड़ा बड़ा गणेश में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का आयोजन स्वर्गीय उस्ताद एवं अखाड़े के चर्चित पहलवान लल्लू पहलवान की स्मृति में किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दंगल में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे और हर जोरदार दांव पर तालियों व उत्साहवर्धन से अखाड़ा गूंजता रहा।

Advertisement

विजयी पहलवानों को पुरस्कार स्वरूप बाल्टी, गदा, शील्ड, मेडल, गमछा और दुपट्टा सहित नगद राशि प्रदान की गई। वहीं, अखाड़े की परंपरा और कुश्ती के क्षेत्र में योगदान देने वाले पुराने चर्चित पहलवानों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर बाबूल पहलवान, कल्लू पहलवान, नरेश पहलवान, कुंवर पहलवान सहित बड़ी संख्या में अनुभवी पहलवान मौजूद रहे। उन्होंने नए पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post