तिरंगा यात्रा के दौरान मलदहिया चौराहे पर दो संदिग्ध युवक पकड़े गए, एक ने पहन रखा था महिलाओं वाला नकाब

तिरंगा यात्रा के दौरान मलदहिया चौराहे पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेजा।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों में से एक ने महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला नकाब लगा रखा था। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के इस तरह नकाब पहनकर घूमने को लेकर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की।

दोनों युवकों से सिगरा थाने में पूछताछ की जा रही है। युवक ने नकाब क्यों पहन रखा था और तिरंगा यात्रा के दौरान वहां मौजूद रहने के पीछे उसकी क्या मंशा थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर मामले की वास्तविकता पता लगाने में जुटी है।




 



Post a Comment

Previous Post Next Post