गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने रखा व्रत, बड़ा गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गणेश चतुर्थी के अवसर पर संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच लड्डू, माला, मोदक और दूर्वा अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे लोहटिया क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। मंदिर के आसपास फूल-माला, मिष्ठान और फलों की दुकानें सजी रहीं, जहां व्रती महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मंदिर के पुजारी मन्नूलाल दुबे ने बताया कि महिलाएं निराजल व्रत रखकर पुत्र की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। रात में अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।





Post a Comment

Previous Post Next Post