नमो घाट स्थित खिड़कियां घाट के गोवर्धन धाम में षष्ठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। संध्या आरती में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।आरती के बाद इस्कॉन मंदिर से जुड़े भजन गायकों ने श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। महिलाओं और बच्चों ने भी भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। नृत्य-नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, संयोजक कैलाश यादव, महामंत्री जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अजय यादव, दिनेश यादव, अभय स्वाभिमानी, कोषाध्यक्ष सीताराम यादव एवं संपादक राजेश अहीर ने अतिथियों का केसरिया पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सांस्कृतिक मंच से ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल जी यादव एवं सदस्य डॉ. शिवनाथ यादव ने समिति और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव गप्पू ने की। संचालन महामंत्री जयप्रकाश यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभु यादव, महापौर अशोक तिवारी, डॉ. दयाशंकर मिश्र, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक अजय राय, प्रवक्ता मनोज सिंह काका और सांसद वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


