14 सितंबर से शुरू होगा श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव, सात दिनों तक होंगे विविध आयोजन

 मच्छोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर के प्रांगण में श्री काशी विश्वनाथ 28वें गणपति महोत्सव का आयोजन 14 से 21 सितंबर तक किया जाएगा। सात दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर, सोमवार को गणपति प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन के साथ होगा।महोत्सव के पहले दिन शाम छह बजे उद्घाटन एवं भजन प्रस्तुति होगी। 15 सितंबर को चित्रकला, रंगोली और स्पैलिंग चैम्प्स प्रतियोगिता, 16 सितंबर को सहस्त्रदूर्वार्चन, सुलेख, स्मृति तथा देशभक्ति गीत एवं भजन प्रतियोगिता आयोजित होगी। 17 सितंबर को म्यूजिकल चेयर और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।

18 सितंबर को प्रश्नमंच, त्वरित व्याख्यान, शतरंज और एक मिनट खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 19 सितंबर को मेंहदी प्रतियोगिता एवं पद्यगान के साथ गरबा और लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। 20 सितंबर को सामूहिक हवन एवं पूजन होगा। प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की संख्या एवं आयु के आधार पर दो वर्गों में आयोजित की जाएंगी।

महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। आयोजकों ने बताया कि भगवान गणेश की आराधना के साथ महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जाएगा।महोत्सव के संस्थापक एवं अध्यक्ष रामचरण यादव तथा संयोजक प्रो. डॉ. प्रवेश भारद्वाज और प्रदीप मेहरोत्रा ने श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post