सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की घटना के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अजय राय का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को पीड़ितों से मिलने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया और गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अजय राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दमनकारी हथकंडों और पुलिसिया बल के जरिए उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
Tags
Trending


