बीएचयू अस्पताल में प्रो. टीके लाहिड़ी से मारपीट के आरोप, डॉ. अरविंद को देखरेख की जिम्मेदारी से हटाया

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ मारपीट के आरोपों के बाद कार्रवाई का दौर जारी है। प्रो. लाहिड़ी पिछले आठ माह से कार्डियो थोरेसिक विभाग की आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी देखरेख कर रहे चिकित्सक डॉ. अरविंद पांडेय पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में प्रो. लाहिड़ी के एक रिश्तेदार ने बीएचयू प्रशासन को ई-मेल भेजकर शिकायत की थी।

शिकायत के बाद बीएचयू प्रशासन ने डॉ. अरविंद पांडेय को प्रो. लाहिड़ी की देखरेख की जिम्मेदारी से हटा दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए चिकित्सकों की एक समिति गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है, लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही गई है।

वहीं रविवार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर प्रो. टीके लाहिड़ी के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनसे कुशलक्षेम पूछी। राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी प्रो. लाहिड़ी से मुलाकात कर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। रविंद्र जायसवाल के मुताबिक, जब उन्होंने घटना के बारे में प्रो. लाहिड़ी से पूछा तो उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post