नौकरी के बजाय टोटो चलाने की सलाह पर विरोध, सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने खुद चलाया ई-रिक्शा

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नौकरी के बजाय ई-रिक्शा या टैक्सी चलाने की सलाह वाले बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने खुद टोटो चलाया। उन्होंने टोटो चलाकर रोजगार की जमीनी स्थिति को समझने और उपमुख्यमंत्री के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश की।

अमन यादव के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे टोटो लेकर निकले। सुबह 11 बजे तक करीब चार घंटे तक टोटो चलाने के बाद उन्हें केवल 45 रुपये की सवारी मिली। उन्होंने बताया कि कैंट क्षेत्र में टोटो लेकर जाने पर अलग-अलग रूट और प्रतिबंध की जानकारी भी सामने आई, जिससे टोटो चालकों के सामने आने वाली दिक्कतों का अनुभव हुआ।

अमन यादव ने कहा कि केवल टोटो चलाने की सलाह देना आसान है, लेकिन इसे चलाकर रोजी-रोटी कमाना कितना मुश्किल है, इसका अनुभव जमीनी स्तर पर ही किया जा सकता है। उप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नौकरी के बजाय ई-रिक्शा या टैक्सी चलाने की सलाह वाले बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने खुद टोटो चलाया। उन्होंने टोटो चलाकर रोजगार की जमीनी स्थिति को समझने और उपमुख्यमंत्री के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post