आईआईटी बीएचयू में नवीनीकृत फैकल्टी टी क्लब का उद्घाटन

IIT BHU में मंगलवार को नवीनीकृत फैकल्टी टी क्लब का उद्घाटन किया गया। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. कोटा हरिनारायण और निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने संयुक्त रूप से क्लब का उद्घाटन किया। इस दौरान डीन (फैकल्टी अफेयर्स) प्रो. एन. के. मुखोपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. कोटा हरिनारायण ने कहा कि फैकल्टी टी क्लब का नवीनीकरण शिक्षकों और संकाय सदस्यों को आपसी संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और विचार-विमर्श के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। क्लब में शिक्षक अनौपचारिक रूप से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा और अपने अनुभव साझा कर सकेंगे।

संस्थान के अनुसार, इस पहल से शिक्षकों के बीच मेल-जोल और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, फैकल्टी टी क्लब आईआईटी बीएचयू के शैक्षणिक वातावरण को और समृद्ध करने में सहायक होगा। इससे संकाय सदस्यों के बीच संवाद के लिए एक सुविधाजनक स्थान भी उपलब्ध रहेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post