रामकटोरा स्थित श्री राणीसती दादी मंदिर में भादीमावस उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मंगला आरती के साथ शुरू हुए उत्सव में सैकड़ों दंपतियों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने दादी के दर्शन-पूजन किए। विवाहित दंपतियों द्वारा जोड़े से पूजन-अर्चन की परंपरा के चलते युवा दंपतियों की भी बड़ी भागीदारी रही।
तीन सौ से अधिक महिलाओं ने सामूहिक मंगल पाठ किया। राजस्थानी गायिका मितू और कंचन पांडेय ने भजनों और मंगल पाठ के माध्यम से दादी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
सायंकाल विशेष श्रृंगार झांकी की महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Tags
Trending


