वाराणसी में युवती को कार में बैठाने का वीडियो वायरलः तलाश के दौरान युवक के साथ मिली, पुलिस ने अपहरण से किया इनकार

रोहनिया थाना क्षेत्र में हेरिटेज अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के बगल में एक युवती को स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने का वीडियो शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद लड़की के अपहरण की चर्चा शुरू हो गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

रोहनिया पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों की पहचान की। जांच में मामला पारिवारिक निकला। पुलिस के अनुसार, चंदौली के बबुरी निवासी संतोष की 17 वर्षीय बेटी वैष्णवी घर से नाराज होकर बिना बताए प्रयागराज चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी में उसके होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग हेरिटेज अस्पताल के पास पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, पिता को देखकर वैष्णवी के साथ मौजूद एक युवक चार पहिया वाहन से वहां से चला गया। इसके बाद परिजन बेटी को घर ले जाने लगे। बताया गया कि वैष्णवी घर जाने के लिए तैयार नहीं थी, इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

पुलिस की जांच में सोशल मीडिया पर किए जा रहे अपहरण के दावे की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम पारिवारिक विवाद से जुड़ा था और मौके पर किसी युवक की मौजूदगी की भी पुष्टि नहीं हुई।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post