कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को अग्निशमन विभाग की टीम ने आग और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आग लगने पर बचाव, धुएं से सुरक्षित रहने, रेस्क्यू करने और लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीके बताए गए।
प्रशिक्षकों ने आपदा के दौरान घटनास्थल का आकलन कर प्राथमिकता तय करने, घबराए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Tags
Trending
.jpeg)

