नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट काशी पहुंची। फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य और अभिनेत्री अंजली अरोड़ा ने टीम के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

फिल्म की सफलता के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची स्टार कास्ट को देखने के लिए मंदिर परिसर में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हर-हर महादेव के साथ जय हनुमान और जय श्रीराम के जयघोष किए।

अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा कि “हनुमान जी ने ही सब कुछ किया है।” उन्होंने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काशी पहुंचे हैं और बाबा विश्वनाथ के साथ काशीवासियों का आशीर्वाद भी हमेशा बना रहे, यही कामना है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों की सफलता के लिए भी बाबा से प्रार्थना की।

दर्शन-पूजन के बाद फिल्म टीम ने कहा कि काशी आकर उन्हें असीम शांति का अनुभव हुआ और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से फिल्म को आगे भी सफलता मिलेगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post