नाव हटाने को लेकर नाविक पर लाठी-डंडे से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्रह्माघाट क्षेत्र में नाव हटाने को लेकर विवाद में एक नाविक पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित के भाई कुंदन साहनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, कुंदन साहनी का भाई चंदन साहनी नाव का संचालन करता है। बारिश के बाद नाव में भरे पानी को निकालकर वह घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में नितेश साहनी, रोहित साहनी, मोहित साहनी, प्रेम कुमार उर्फ गुंडा साहनी, लक्ष्मण साहनी समेत दो-तीन अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए नाव हटाने को कहा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने और दोबारा नाव लगाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post