कुएं में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

हुकुलगंज क्षेत्र के पिपरहवा घाट निवासी इरफान शाह (22) का शव बुधवार सुबह हुकुलगंज अहिराना के पास स्थित कुएं में फंदे से लटका मिला। कुएं के पास पहुंचे लोगों ने शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार इरफान की शादी नवंबर 2024 में हुई थी। उसकी करीब एक वर्षीय बेटी है, जबकि पत्नी गर्भवती हैं। इरफान गोदौलिया क्षेत्र में रात में बाटी-चोखा की दुकान लगाता था और भोर में घर लौटता था। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तक वह घर पर था, जिसके बाद सुबह उसका शव कुएं में मिला।

सूचना पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post