बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, छोटी-बड़ी पियरी समेत कई इलाकों में जलभराव

बारिश होते ही शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। छोटी पियरी, बड़ी पियरी, जालपा देवी, भूलेटन समेत आसपास के कई क्षेत्रों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जलभराव के साथ सीवर की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर नगर निगम की ओर से गली-गली सफाई अभियान चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति सामने आ रही है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ रही है।

समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ भाजपा के पुराने कर्मठ नेता दिवेश सिंह और पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव ने भी विरोध जताया। उन्होंने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक से समस्या का शीघ्र समाधान कराने और जलभराव व सीवर की समस्या से स्थानीय लोगों को निजात दिलाने का अनुरोध किया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post