श्री हनुमान गैस सेवा ने मनाई 31वीं वर्षगांठ

 तेलियाबाग स्थित श्री हनुमान गैस सेवा की 31वीं वर्षगांठ बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नए ग्राहकों को एक्स्ट्रा लाइट कनेक्शन प्रदान किए गए और ग्राहकों को सम्मानित कर मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही नए कनेक्शन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रोपराइटर देवांश मनीष चौबे ने एजेंसी की उपलब्धियों और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भविष्य में भी सरकारी योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एजेंसी तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में केक काटकर 31वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान दिनेश तिवारी, सत्यनारायण पासवान, कपिलदेव, रवि वर्मा समेत एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post