दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में बुधवार को जर्जर मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पुराने मकान को ध्वस्त कराया जा रहा था। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
सूचना पर मदनपुरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मकान काफी जर्जर था और उसमें कोई रह नहीं रहा था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि मकान का मलबा गिरने से रास्ता बाधित हो गया।
क्षेत्रीय सभासद चंद्रनाथ मुखर्जी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के अन्य जर्जर मकानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की मांग की है।
Tags
Trending



