‘शराब छोड़ो, दूध पियो’ अभियान के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

अपना घर आश्रम में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए परिवार के सौजन्य से ‘शराब छोड़ो, दूध पियो’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना और लोगों को शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री बसंत सैनी ने कहा कि शराब की लत से स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए दूध के सेवन को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान दूध वितरण के साथ लोगों को शराब न पीने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प दिलाया गया।

आयोजन की अध्यक्षता ओंकार नाथ उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में महासचिव प्रियव्रत मिश्रा, जिला अध्यक्ष विपिन मिश्रा, डॉक्टर के. निरंजन, डॉक्टर कात्यायनी, राकेश सिंह, रवि उपाध्याय, अरविंद अग्रवाल, निर्मल चौधरी, विश्वास भट्ठ, लक्ष्मी अग्रहरि, सीमा सिंह समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post