लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के वकीलों को अब 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के हित में तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं में खुशी देखने को मिली। इसी दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामने दंडवत होकर आभार जताया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के कल्याण और उनकी सामाजिक सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है। नई घोषणाओं से प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अधिवक्ता समुदाय के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।


