शिव मंदिर के नाम को लेकर विवाद, सिंधी समाज ने जताई आपत्ति

छोटी शीतला घाट, राजमंदिर क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर के नाम को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर मंदिर को ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ के नाम से प्रचारित किया जा रहा है और नगर निगम की ओर से भी इसी नाम का बोर्ड लगाया गया है। इसे लेकर सिंधी समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है।

समाज के लोगों के अनुसार, आजादी के बाद सिंधी समाज के लोग वाराणसी आए थे और अपने साथ शिवलिंग लाकर छोटी शीतला घाट क्षेत्र में इसकी स्थापना की थी। लंबे समय से यह मंदिर समाज की आस्था से जुड़ा है।

‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम से प्रचार और बोर्ड लगाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद समाज के लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने मंदिर के नाम से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने और बोर्ड के संबंध में स्थिति साफ करने की मांग की है। फिलहाल मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा में है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post