महामाया ट्रस्ट समिति के नव निर्वाचित सेक्रेटरी विनोद शंकर उपाध्याय, एडवोकेट का लहुराबीर स्थित ट्रस्ट कार्यालय में ट्रस्टीगण, व्यापार मंडल लहुराबीर के अध्यक्ष शिव प्रकाश और महामंडल कटरा के व्यवसायियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद शंकर उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ट्रस्ट बोर्ड और प्रबंध समिति आपसी सहयोग से ट्रस्ट के सर्वांगीण विकास, ब्रह्ममयी गायत्री मंदिर की सुचारु व्यवस्था तथा महामंडल नगर एवं कटरा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने संस्था के संस्थापक महर्षि ज्ञानानन्द जी की भावना और मूल उद्देश्यों के अनुरूप ट्रस्ट की प्रतिष्ठा मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. शशिकांत दीक्षित, डॉ. शंभू उपाध्याय, शंभूनाथ चतुर्वेदी, राजेश राय, एडवोकेट अशोक कुमार सिंह, अमूल्य शर्मा, डॉ. अनुराग दीक्षित, पूजा दीक्षित सहित ट्रस्टीगण, पदाधिकारी और व्यवसायी मौजूद रहे।


