पूर्वांचल में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस का बड़ा अभियान, कई जगह पकड़ी गई चोरी

पूर्वांचल डिस्कॉम में बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। एएसपी विजिलेंस समर बहादुर के निर्देश और सरोज पांडेय की अगुवाई में वाराणसी समेत बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर में एक साथ छापेमारी की गई।

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित चांदपुर में आयुषी जायका होटल में 6 किलोवाट और एक अन्य मकान में 9 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान दो अतिरिक्त केबल से कटिया लगाकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया। टीम के मुताबिक होटल भी चोरी की बिजली से संचालित किया जा रहा था।

इसी तरह बलिया के नेवरी में 9 किलोवाट, सोनभद्र के नदिरा किरबिल में मीटर बाइपास कर 5 किलोवाट, मिर्जापुर के कछारी विजयपुर में 5 किलोवाट, भदोही के औराई में मीटर बाइपास कर 5 किलोवाट, कुशीनगर में 6 किलोवाट और गोरखपुर के खजनी में 6 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।

विजिलेंस टीम ने सभी मामलों में बिजली चोरी के तरीके और उपकरणों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post