बारिश से हड़हा सराय समेत कई इलाकों में ओवरफ्लो, पार्षद ने नगर निगम टीम के साथ किया निरीक्षण

लगातार हुई बारिश के चलते हड़हा सराय, भूलेटन, काशीपुरा, बेनिया समेत आसपास के कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आई है। जलभराव और सीवर की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए हड़हा सराय के पार्षद इंद्रेश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे क्षेत्र का तूफानी दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर सीवर लाइनों की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर ओवरफ्लो और सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित किया।

पार्षद इंद्रेश सिंह ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। जगह-जगह सीवर लाइनों की जांच कर समस्या वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ओवरफ्लो की समस्या बढ़ जाने से आवागमन और जनजीवन प्रभावित होता है। वहीं, पार्षद ने लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार निगरानी और समस्या के समाधान का प्रयास जारी रखने की बात कही।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post