डाॅ. टी.के. लहरी से मारपीट की सूचना पर अस्पताल पहुंचीं रीबू श्रीवास्तव, कार्रवाई की मांग


काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. टी.के. लहरी के साथ मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद कैंट विधानसभा की प्रभारी एवं पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली और घटना पर नाराजगी जताई।


इस दौरान छात्र नेताओं समेत कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि डाॅ. टी.के. लहरी ने अपना पूरा जीवन मरीजों की सेवा में समर्पित किया और अपनी पूरी तनख्वाह बीएचयू को दान की। ऐसे सेवाभावी चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना निंदनीय है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post